गोंडा। भ्रष्टाचार व पद के दुरुपयोग के मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मधु गैरोला व डिप्टी सीएमओ वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. मलिक आलमगीर की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
लोकायुक्त में आशीष तिवारी की ओर से की गई शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। जांच कमेटी में निदेशक पीएचसी स्वास्थ्य भवन लखनऊ डॉ. वीके सिंह, अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आनंद ओझा व वित्त एवं लेखाधिकारी लखनऊ को सदस्य बनाया गया है। यह कमेटी आरोपों की जांच करके संस्तुति देगी। इसके बाद कार्रवाई तय होगी। अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आनंद ओझा ने बताया कि जांच के आदेश मिले हैं। आरोपों के आधार पर शिकायतकर्ता से साक्ष्य लिए जाएंगे और कार्रवाई की जाएगी।