फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गौरा-मनकापुर को 520 करोड़ की सौगात देंगे सीएम

Sun, 01 Nov 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
छपिया के तेजपुर में मुख्यमंत्री के भ्रमण के लिए तैयारियां परखतीं कमिश्नर दुर्गा श​क्ति नागपाल,
विज्ञापन
गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को गौरा और मनकापुर विधानसभा क्षेत्र को 520.83 करोड़ रुपये की 69 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। तेजपुर के सिंगारघाट में आयोजित कार्यक्रम में 28 परियोजनाओं का लोकार्पण और 41 का शिलान्यास होगा। इनमें गौरा की 40 और मनकापुर की 29 परियोजनाएं हैं।
विज्ञापन


गौरा में 266.73 करोड़ की 40 परियोजनाओं में 19 का लोकार्पण (53.46 करोड़) और 21 का शिलान्यास (213.27 करोड़) होगा। मनकापुर में 254.09 करोड़ की 29 परियोजनाओं में नौ का लोकार्पण (93.66 करोड़) और 20 का शिलान्यास (160.42 करोड़) किया जाएगा।

गौरा की प्रमुख परियोजनाओं में मसकनवा बाजार में रेलवे समपार संख्या-237 पर 88.90 करोड़ से दो लेन का ओवरब्रिज शामिल है। बभनजोत के घारीघाट में 24.96 करोड़ से मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनेगा। अमवा-तामा-वीरपुर मार्ग के 9.9 किलोमीटर हिस्से का 24.05 करोड़ से चौड़ीकरण होगा। रेनुआ दौलतपुर-अलीपुर मार्ग के 12.4 किलोमीटर हिस्से का 25.70 करोड़ से चौड़ीकरण और कुआनो नदी के बाढ़ूघाट पर 11.17 करोड़ से पहुंच मार्ग सहित दीर्घ सेतु का लोकार्पण होगा।
विज्ञापन



मनकापुर के सिसवा में 31.99 करोड़ से बने 490 क्षमता वाले राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय का लोकार्पण होगा। झिलाही-सिसवा-मदनापुर-हनुमानगंज-पेड़ारन-राजगढ़ मार्ग के 9.5 किलोमीटर हिस्से का 22.52 करोड़ से चौड़ीकरण किया गया है। इसके अलावा नवाबगंज नगर पालिका की 18.42 करोड़ और मनकापुर नगर पंचायत की 11.54 करोड़ की पेयजल पुनर्गठन योजनाएं जनता को समर्पित की जाएंगी।

शिलान्यास वाली प्रमुख परियोजनाओं में एसएच-9 के 20 किलोमीटर हिस्से का 63 करोड़ से चौड़ीकरण, अयोध्या-गोंडा मार्ग पर कटरा भोगचंद्र के पास 39.71 करोड़ से पिंक सैंडस्टोन द्वार और वजीरगंज-झिलाही-मनवर आईटीआई मार्ग का 14.89 करोड़ से सुदृढ़ीकरण शामिल है। मनवर नदी पर 6.58 करोड़ से लघु सेतु और पहुंच मार्ग भी बनेगा।

मंडलायुक्त और डीएम ने परखीं तैयारियां

मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल और डीएम प्रियंका निरंजन ने रविवार को सिंगारघाट पहुंचकर मंच, जनसभा स्थल, हैलीपैड और पार्किंग का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने सुरक्षा, आवागमन, पेयजल, बिजली और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। डीएम ने कार्यक्रम समाप्त होने तक व्यवस्थाओं की निगरानी करने को कहा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, विधायक रमापति शास्त्री और प्रभात वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

लाभार्थियों को मिलेगी आवास की चाबी

जिला विकास अधिकारी डॉ. आदित्य तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे। लाभार्थियों को आवास, आयुष्मान कार्ड समेत अन्य योजनाओं के स्वीकृति पत्र दिए जाएंगे। पात्रों को आवास की चाबी भी सौंपी जाएगी। सीडीओ दयानंद प्रसाद ने अधिकारियों को रविवार को भी कार्यालय खोलकर जरूरी विभागीय कार्य निपटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें