फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आधी आबादी को तरक्की की राह दिखा गए सीएम

Thu, 20 Mar 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में सीएम के आगमन से महिलाएं गदगद नजर आईं। एक घंटे के कार्यक्रम में सीएम उन्हें तरक्की की राह दिखा गए। महिलाओं ने भी आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। इसमें पुरुष भी उनका साथ दे रहे हैं।
विज्ञापन


सहायक उद्योग उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि सीएम ने मुख्यमंत्री विकास अभियान के तहत 10 और एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत चार लाभार्थियों को टूल किट वितरित किया। उद्यमी मित्र संदीप द्विवेदी ने बताया कि जिले में निवेश के लिए बड़े उद्यमी सामने आ रहे हैं। यहां उद्योग व व्यापार के लिए सकारात्मक माहौल है।

उद्योग उपायुक्त बाबू राम ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में वृहद ऋण वितरण कैंप का आयोजन किया गया। देवीपाटन मंडल के 2,127 लाभार्थियों को 82.01 करोड़ रुपये लोन की स्वीकृति मिली है। इसके साथ ही 1,333 लाभार्थियों को 51.91 करोड़ का ऋण वितरित किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें