फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: घारीघाट में 24.95 करोड़ से बनेगा सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय

Fri, 20 Mar 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के बभनजोत विकासखंड के घारीघाट में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। 4.045 हेक्टेयर भूमि पर बनने वाले इस विद्यालय के लिए 24 करोड़ 95 लाख 94 हजार की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। शासन ने निर्माण कार्य के लिए 12 करोड़ 47 लाख 97 हजार की प्रथम किस्त जारी कर दी है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद को सौंपी गई है।
विज्ञापन

यह विद्यालय प्री प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की सुविधा प्रदान करेगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को अब उच्चस्तरीय शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। विद्यालय परिसर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। इसमें स्मार्ट क्लासरूम, विज्ञान प्रयोगशालाएं, कंप्यूटर लैब और डिजिटल लाइब्रेरी जैसी व्यवस्थाएं होंगी। साथ ही बच्चों के शारीरिक विकास के लिए खेल मैदान, मिनी स्टेडियम और ओपन जिम भी विकसित किए जाएंगे। शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधा तथा विद्यार्थियों के कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि उन्हें शिक्षा के साथ ही रोजगारपरक दक्षता भी मिल सके।
बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय के निर्माण के लिए शासन से धनराशि स्वीकृत हो चुकी है और पहली किस्त भी प्राप्त हो गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण और आधुनिक संसाधनों का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

विधायक ने जताया आभार
गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में उच्चस्तरीय विद्यालय की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसके लिए शासन स्तर पर लगातार प्रयास किया, जिसके बाद मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय की स्वीकृति प्रदान की गई है। विद्यालय के निर्माण से क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षिक सुविधा उपलब्ध होगी और उन्हें दूरदराज नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें