फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: टेढ़ी नदी पर पुल निर्माण का सीएम से मिला आश्वासन

Sat, 24 Jan 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से मुलाकात करते गोंडा के जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र व अन्य। -स्रोत: सोशल मीड
विज्ञापन
गोंडा। जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर जिले से जुड़ी विकास योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने जिले में आधारभूत सुविधाओं को गति देने के लिए कई मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने तरबगंज क्षेत्र के नारायनपुर ओली पांडेय दुर्जनपुर के पास टेढ़ी नदी पर पुल निर्माण की मांग की, जिस पर मुख्यमंत्री ने शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पुल के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। घनश्याम मिश्र ने कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह की सुरक्षा बढ़ाकर वाई श्रेणी करने की भी मांग रखी। मुलाकात के दौरान सोनू सिंह भी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें