पसका। परसपुर विकास मंच के अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार सिंह ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रस्तावित नए कानून के तहत इक्विटी कमेटी के गठन पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि इस प्रस्तावित कानून के लागू होने से उच्च शिक्षा संस्थानों में दुरुपयोग हो सकता है और छात्रों में आपसी भेदभाव बढ़ने की आशंका है। पत्र पर मंच के सदस्य हर्षित, अविनाश सिंह, राममनोहर तिवारी, राकेश शुक्ल आदि के हस्ताक्षर हैं। (संवाद)