फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बूंदाबांदी संग छाए रहे बादल, चलीं सर्द हवाएं

Wed, 25 Dec 2024 08:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
अलाव तापते लोग।
विज्ञापन
गोंडा। बूंदाबांदी और दिन भर बादल छाए रहने से मंगलवार को मौसम सर्द हो गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री की गिरावट के साथ 22 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस था। इस सीजन में मंगलवार अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा।
विज्ञापन


मौसम में अचानक हुए बदलाव से ठिठुरन बढ़ गई है। मेडिकल कॉलेज में भी मरीजों की संख्या अधिक रही। सुबह जब लोग जागे तो आसमान घने बादलों से घिरा नजर आया। सुबह पांच बजे से ही हल्की बूंदाबांदी होने लगी। करीब आधे घंटे की बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

पूरे दिन कई चरणों में बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को परेशान होना पड़ा। सड़कों पर दिन में भी लोग लाइट जलाकर वाहन चलाते नजर आए। मौसम की करवट का नतीजा यह रहा कि लोग दिन भर गर्म कपड़ों में दुबके नजर आए। गर्म कपड़ों की खरीद भी बढ़ गई है।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें