फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सुबह बदली छाई, फिर तेज धूप ने किया परेशान

Fri, 13 Jun 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। दिनभर उमस और तेज धूप के बीच शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। बृहस्पतिवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन हवा नहीं चलने के कारण उमस बढ़ गई, जिससे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह ही धूप निकल आई, लेकिन नौ बजे बादल छा गए। मौसम सुहाना हो गया। बारिश की संभावना जताई जाने लगी, लेकिन दस बजे के बाद फिर तेज धूप निकल आई। हवा की रफ्तार धीमी हो गई, जिससे तापमान में नरमी के बावजूद उमस बढ़ गई। पंखा व कूलर चलने पर भी लोग गर्मी से परेशान रहे।
शहर के गुरुनानक चौराहा, अग्रसेन चौराहा, अंबेडकर चौराहा, बस स्टॉप के पास लोग छांव की तलाश करते दिखाई पड़े। लोग नींबू पानी, आम पना व सत्तू पीकर प्यास बुझाते रहे।
विज्ञापन

उल्टी, दस्त व डायरिया के छह मरीज भर्ती
भीषण गर्मी के बीच अनियमित खानपान के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। शुक्रवार को उल्टी, दस्त व डायरिया के लक्षण वाले 13 मरीजों का मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में इलाज किया गया। इनमें से छह को भर्ती करना पड़ा। जिसमें चार बच्चे व दो वयस्क शामिल हैं। ईएमओ डाॅ. दीपक कुमार ने बताया कि गर्मी के कारण डायरिया के लक्षण वाले मरीज अधिक आ रहे हैं। उल्टी व दस्त होने पर शरीर में पानी की कमी हो जाती है। जिससे मरीजों की हालत गंभीर हो सकती है। उल्टी व दस्त होने पर ओआरएस का घोल लगातार पीते रहें। शरीर में पानी की कमी न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें