फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सियासी कद्दावर का करीबी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

Tue, 08 Oct 2024 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
पिस्टल के साथ पकड़ा गया आरोपी आशीष सिंह। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
गोंडा। सियासत की चमक-दमक के नशे में प्रतिबंधित पिस्टल से शेखी बघारना नवाबगंज के कटी तिराहे निवासी आशीष सिंह को भारी पड़ गया। सोमवार को वह दीवानी परिसर में पिस्टल लगाकर दाखिल हुआ तो न्यायालय की सुरक्षा में तैनात पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पास सोमवार को एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा था। न्यायालय सुरक्षा के प्रभारी निरीक्षक शरदेंदु कुमार पांडेय ने युवक की घेराबंदी की, तो वह सीढि़यों की तरफ भागने लगा। उसे घेरकर पकड़ लिया गया। युवक के पास से पिस्टल बरामद हुई, जिस पर ‘मेड इन इटली’ और ‘ओनली फॉर आर्मी सप्लाई’ अंकित है। युवक के पास कोई लाइसेंस भी नहीं था।
पुलिस के मुताबिक युवक ने अपना नाम आशीष सिंह व पता कटी तिराहा नवाबगंज बताया। इस समय वह शहर की विष्णुपुरी काॅलोनी में सुनील सोनकर के मकान में किराये पर रहता है। नगर कोतवाल मनोज पाठक ने बताया कि आरोपी आशीष को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समझ पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। आशीष की गिरफ्तारी से कद्दावर सियासी खेमे में खलबली मची है।
विज्ञापन

न्यायालय परिसर में पुलिस ने भले ही पिस्टल के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन न्यायालय सुरक्षा में चूक से पुलिस घिर गई है। पिस्टल लगाकर कोई व्यक्ति कड़ी सुरक्षा और डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर को कैसे पार कर सकता है। तीन दर्जन पुलिसकर्मियों की तैनाती न्यायालय सुरक्षा में है। इसके बाद भी पुलिस की कृपा कुछ विशेष लोगों को गेट पर मिल ही जाती है।
आशीष सिंह कद्दावर नेता के वारिस स्थानीय जनप्रतिनिधि का करीबी बनकर दबदबा कायम करने में जुटा था। बीते दिनों एक पोस्टर में कद्दावर नेताओं की फोटो के साथ उसने खुद को कार्यालय प्रभारी गोनार्द लॉन के रूप में प्रचारित किया था। आशीष फोन कर लोगों पर धौंस जमाता था। उपनिरीक्षक से भी उसका विवाद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें