फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: परिवार का ख्याल रखना..बोलकर नदी में कूदा युवक, मौत

Tue, 08 Oct 2024 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
ध्रुव कुमार तिवारी की फाइल फोटो
विज्ञापन
बालपुर (गोंडा)। मैं मरने जा रहा हूं, परिवार का ख्याल रखना... अपने भाई महेंद्र तिवारी से फोन पर ये बात कहकर ध्रुव तिवारी (24) ने बालपुर पुल से टेढ़ी नदी में छलांग लगा दी। एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कटरा बाजार के परवानपुर निवासी ईश्वर शरण तिवारी का 24 वर्षीय पुत्र ध्रुव उर्फ शुभम जेल रोड स्थित हाइडिल कॉलोनी में किराये पर रहता था। मंगलवार सुबह वह बाइक से परवानपुर के लिए निकला और बालपुर स्थित टेढ़ी नदी के पुल पर खड़े होकर बड़े भाई महेंद्र तिवारी को फोन किया। भाई से बोला कि मैं मरने जा रहा हूं, परिवार का ख्याल रखना। इतना कहने के बाद फोन काट दिया। महेंद्र ने उसे फोन किया मगर कॉल रिसीव नहीं हुई। सूचना पर पुलिस और गोताखोरों की टीम ने पहुंचकर नदी में शव की खोज शुरू की। एक घंटे की मशक्कत के बाद नदी में शव मिल गया। बालपुर चौकी प्रभारी नागेश्वर नाथ पटेल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पता चला है कि ध्रुव आर्थिक तंगी से परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें