फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीनिक संचालिका के पति को पीटा

Thu, 14 Jul 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धानेपुर दतौली मार्ग पर गोरथनिया गांव के निकट बिना डिग्री के प्रसव केंद्र चलाने वाली एक झोलाछाप की क्लीनिक पर प्रसव कराने आई एक महिला की प्रसव के बाद मौत हो गई। इससे गुस्साए परिवारीजनों ने क्लीनिक पर हंगामा किया और क्लीनिक चलाने वाली महिला के पति को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। इस घटना के बाद प्रसव कराने वाली महिला क्लीनिक बंद कर परिवार समेत भाग गई। उधर, महिला के पति ने क्लीनिक संचालिका के खिलाफ तहरीर देने की बात कही है।
विज्ञापन


इटियाथोक थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव की रहने वाले राजेंद्र के मुताबिक बुधवार की रात वह अपनी पत्नी सोनी को प्रसव पीड़ा होने पर धानेपुर दतौली मार्ग स्थित एक निजी क्लीनिक पर लेकर गया था। क्लीनिक पर मौजूद महिला संचालिका ने सामान्य प्रसव कराने की बात कहकर उसकी पत्नी को भर्ती कर लिया।

रात करीब आठ बजे पत्नी ने मृत बच्ची को जन्म दिया। इसके थोड़ी देर बाद उसकी पत्नी की हालत भी बिगड़ने लगी। यह देख क्लीनिक की संचालिका ने आनन-फानन में राजेंद्र को उसकी पत्नी को किसी बड़े अस्पताल में ले जाने के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


राजेंद्र पत्नी को लेकर मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में पहुंचा तो वहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से गुस्साए परिवारीजन रात में ही महिला के क्लीनिक पर पहुंचे और हंगामा किया। इस दौरान क्लीनिक संचालिका के पति ने लोगों को धमकाने की कोशिश की तो उन्होंने ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। महिला के पति राजेंद्र ने इस मामले में तहरीर देने की बात कही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें