फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सफाईकर्मियों ने भरी हुंकार

Tue, 05 Sep 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
जिला पंचायत टिनशेड में डीपीआरओ को ज्ञापन सौंपते सफाई कर्मचारी संघ के पदा​धिकारी। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में हुंकार भरी। वक्ताओं ने ऑनलाइन हाजिरी से होने वाली परेशानी और खामियां गिनाईं। बाद में निदेशक पंचायतीराज विभाग को संबोधित ज्ञापन डीपीआरओ लालजी दुबे को सौंपा गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार के सामने टिनशेड में आयोजित धरने में पूरे जिले के सफाई कर्मचारी एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी फील्ड के कर्मचारी हैं। उनकी ड्यूटी अपनी नियुक्ति वाले ग्राम पंचायत के साथ-साथ अन्य स्थानों पर समय-समय पर लगाई जाती है। ऐसे में उनकी उपस्थिति कैसे प्रमाणित हो सकती है। उन्होंने कहा कि पंचायत भवन खोलने का समय लगभग 10:00 बजे है। जबकि कर्मचारियों की ड्यूटी का समय ग्रीष्म काल में प्रातः 7:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक तथा शीतकाल में प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक है। जबकि पंचायत सहायक के न आने अथवा अवकाश पर रहने के दौरान सफाई कर्मचारी की उपस्थिति नहीं दर्ज हो सकती। नरसिंह नारायण पांडेय, शिवराम शुक्ल, अमीर अहमद, नीलू, संतोष यादव, फौजदार पांडेय, सरिता कश्यप ने भी ऑनलाइन हाजिरी की खामियां गिनाईं। इस दौरान रामरती, पूनम सिंह, संगीता गुप्ता, सन्नू सिंह, गायत्री मिश्रा, मनोज मिश्रा, अतुल तिवारी, मस्तराम यादव, अरविंद मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें