फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमाचम सड़कें, स्वच्छता व पेयजल से बदलेगी सूरत

विज्ञापन
गोंडा में गुड्डूमल चौराहे से ईदगाह को जाने वाली पटेल नगर रोड। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। अब नए साल में शहर नए लुक में दिखेगा। शहर की सड़कें चमकेंगी। शहरियों के लिए पेयजल की व्यवस्था भी पहले से बेहतर होगी। इसके लिए जलनिगम ने शहर के मुख्य मार्ग के दोनों ओर नई पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू किया है, जो जल्द ही पूरा होगा। इससे शहर के सभी मोहल्लों में रहने वाले लोगों को शुद्ध पेयजल की सप्लाई की जाएगी। शहर को संवारने के लिए 2 करोड़ 11 लाख रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। इनमें 40 लाख रुपये से गुड्डूमल चौराहे से ईदगाह होते पटेल नगर मार्ग का सीसी निर्माण कराया जाएगा। शहर में कूड़ा निस्तारण के लिए 30 लाख रुपये से काम्पैक्ट मशीन खरीदी जाएगी। जो शहर को स्वच्छ रखने में मददगार साबित होगी।
विज्ञापन

23 लाख से पटेल नगर व महारानीगंज में लगेंगे चार बूस्टर पंप
शहर के पटेल नगर और महारानीगंज मोहल्ले में 23 लाख रुपये से चार बूस्टर पंप लगाए जाएंगे। इसके साथ ही शहर के दस पंपहाउस की मरम्मत का काम कराया जाएगा। जिससे पानी आपूर्ति में आने वाली समस्या दूर की जा सके।
डोर-टू-डोर पहुंचेंगे कूड़ा उठाने वाले वाहन
नगर पालिका ने नए साल में कूड़ा उठाने के लिए डोर-टू-डोर वाहन भेजने की व्यवस्था की है। 36 लाख रूपए से नए छह वाहनों की खरीद की गई है। जिससे सफाई कर्मी डोर-टू-डोर पहुंचकर कूड़ा उठाएंगे। यह व्यवस्था शहर के सभी मोहल्लों में लागू होगी। जिससे शहर साफ-सुथरा दिखाई पड़ेगा।
विज्ञापन

सीसी रोड तोड़ने को 1.50 लाख से होगी ब्रेकर मशीन की खरीद
शहर की खराब सीसी रोड को तोड़ने के लिए नगर पालिका ने ब्रेकर मशीन खरीदने की तैयारी की है। इसके लिए 1 लाख 50 हजार के प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। बजट भी आवंटित हो गया है। इससे नए साल में दो ब्रेकर मशीन खरीदी जाएगी। जिससे जर्जर सीसी रोड को तोड़ने के इस्तेमाल में लाया जाएगा।
आग बुझाने को कूड़ा अड्डे होगी बोरिंग, संचालन का निर्माण
शहर के बाहर कूड़ा अड्डे पर अक्सर आग लग जाती है। आग से बुझाने के लिए नगर पालिका परिषद को अग्निशनम दल को बुलाना पड़ता है। इससे छुटकारा पाने को पालिका ने कूड़ा अड्डे पर पानी की व्यवस्था के लिए बोरिंग कराने का खाका तैयार किया है। बोरिंग के बाद उसके संचालन के लिए यहां निर्माण भी कराया जाएगा। जिससे आग लगने पर अग्निशमन दल की मदद की जरूरत नहीं पड़ेगी। बोरिंग के बाद यहां लगाए गए पंप से आसानी से आग बुझाई जा सकेगी।
12.50 लाख से शहर 25 हैंडपंप होंगे रीबोर
नगर पालिका परिषद की ओर से शहर के मोहल्लों में लगाए गए तीन दर्जन से अधिक हैंडपंप पानी देना बंद कर चुके हैं। मगर बजट के अभाव में हैंडपंपों को ठीक नहीं कराया जा सका। जिससे मोहल्लों में पानी की किल्लत रहती थी। मगर पालिका परिषद ने शहरियों की परेशानी को देखते हुए शहर के विभिन्न मोहल्लों में लगे 25 हैंडपंपों को रीबोर कराने के लिए 12.50 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। जिसकी स्वीकृति के साथ ही बजट का आवंटन भी हो गया। जिससे 25 हैंडपंपों को रीबोर कराया जाएगा। इसके बाद पानी की किल्लत दूर होगी।
कराए जाएंगे विकास कार्य
नए साल में शहर में कूड़ा निस्तारण समेत सड़क निर्माण, पेयजल की व्यवस्था समेत कई विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए दो करोड़ रुपये से अधिक का बजट मिला है। जिससे शहर को संवारा जाएगा। -उज्मा राशिद, चेयरमैन, नगर पालिका परिषद गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें