गोंडा। गांधी पार्क में चल रहे योग शिविर में प्रशिक्षण लेने वाले बच्चों ने पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए पेड़ों पर माटी के बर्तन लगाए। योग प्रशिक्षक आशीष गुप्ता ने बच्चों को बताया कि पक्षी भी हमारे पर्यावरण का अभिन्न हिस्सा हैं। उनकी सेवा करना, वास्तव में प्रकृति की सेवा है।
गांधी पार्क में पक्षियों के लिए बर्तन लटकाए गए और इससे प्रेरणा लेकर शिविर के 40 बच्चों ने अपने-अपने घरों के बाहर पेड़ों पर मिट्टी और स्टील के बर्तन रखे। इस दौरान शिवा, शौर्य,पंछी, बिट्टू, अपर्णा, भार्गवी, आराध्या, आरुष, सात्विक, काशवी, गौरी, अक्षिता, खुशी, आदर्श, आरोही आदि मौजूद रहे।