फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चार गांवों में मारपीट, 14 के खिलाफ एफआईआर

Tue, 10 Nov 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। क्षेत्र के चार गांवों में अलग-अलग विवादों में मारपीट के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने दो महिलाओं समेत 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पहली घटना कटरा भोगचंद्र गांव की है। यहां की ऊषा गुप्ता ने बताया कि शिवदयालगंज स्थित उनकी दुकान के सामने रविवार शाम टेढ़ी पुलिया निवासी अशोक यादव, शिवम, विनय और भुर्रे यादव किसी से विवाद कर रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने उनकी और बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे अतुल की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी।
दूसरी घटना काजीपुर गांव की है। विकास के मुताबिक, रविवार सुबह वह ट्रैक्टर से खेत की जोताई कराने जा रहे थे। रास्ते में प्रदीप प्रजापति, तुलसीराम और प्रदीप की मां ने ट्रैक्टर खेत में ले जाने से रोका। विरोध पर तीनों ने पीटा और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

तीसरी घटना तुलसीपुर माझा के बलुहा गांव की है। संदीप सिंह ने धर्मेंद्र सिंह, जनार्दन सिंह, माखन सिंह और विशाल सिंह पर लाठी-डंडों व नुकीली वस्तु से हमला करने का आरोप लगाया है। बीच-बचाव करने पहुंचे अंकित सिंह और चंद्रशेखर सिंह को भी पीटा गया।
विज्ञापन

चौथी घटना कल्यानपुर के पंडित पुरवा की है। निरंजन तिवारी ने बताया कि मंगलवार सुबह उनके बड़े भाई आलोक तिवारी ट्रैक्टर घुमा रहे थे। इसी दौरान रामबालक तिवारी, उनके बेटे हरिओम और पत्नी इंग्लिश देवी ने लाठी-डंडे, फावड़े और ईंट से हमला कर दिया। हमले में आलोक और उनके बेटे विभाकर घायल हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचे निरंजन और उनके छोटे भाई कृपासिंधु को भी चोटें आईं। सीओ डॉ. यूपी सिंह ने बताया कि चारों मामलों में नवाबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें