फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मुहर्रम जुलूस में डीजे बजाने पर दो पक्षों में झड़प

Sun, 06 Jul 2025 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज। ग्राम रेवारी में ताजिये के जुलूस में डीजे बजाने पर रविवार को दो पक्षों में झड़प हो गई। दरअसल दूसरे समुदाय के एक युवक की मां हृदयरोगी हैं। इस वजह से जुलूस निकलने पर उसने डीजे बंद करने को कहा। युवक ने कहा कि आगे जाकर डीजे बजा लेना, लेकिन जुलूस में शामिल कुछ युवक उससे भिड़ गए। दोनों पक्षों में तीखी झड़प हुई। पुलिस ने मामला शांत कराकर जुलूस निकलवाया। इस मामले में पुलिस ने दो दर्जन लोगों को चिह्नित किया है। दूसरी तरफ ईदगाह पुरवा, सरफराजगंज, भैरवनाथ पुरवा में जुलूस निकालने को लेकर ताजियेदारों की पुलिस से तीखी झड़प हुई। सूचना पर एएसपी राधेश्याम राय, एसडीएम यशवंत राव, सीओ विनय सिंह व कोतवाल तेज प्रताप सिंह ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। करनैलगंज में जुलूस की अगुवाई अंजुमन सज्जादिया के सदर शाहिद रजा कुरैशी ने की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें