फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे की बारिश में शहर हुआ पानी-पानी

विज्ञापन
गोंडा में झमाझम बारिश के बाद लबालब पानी से डूबी कचेहरी रोड से निकलते लोग। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। लगातार कई दिनों से हो रही बरसात ने शहर में जलनिकासी की पोल खोल दी है। शुक्रवार को भी ऐसा ही हुआ कि जब दोपहर बाद अचानक शुरू हुई एक घंटे की बारिश में ही पूरा गोंडा शहर पानी-पानी दिखने लगा। एक घंटे तक तेज मूसलाधार बारिश से गोंडा-लखनऊ हाइवे पर अंबेडकर चौराहे के पास लगभग दो फीट के आसपास पानी भर गया। जिससे लगभग एक घंटे से अधिक समय तक जाम की स्थिति बनी रही। वहीं गांवों में भी कई जगहों पर बारिश कुछ जगहों पर नुकसान होने की खबरें मिली हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे तेज बारिश शुरू हुई और देखते ही देखते सड़कें पानी से लबालब हो गईं। कुछ देर और पानी बरसता तो कई दुकानों में पानी घुसने की नौबत आ जाती। हाल ये रहा कि शहर के कई नाले चोक होने से शहर में कई जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया जिससे शहर में आम जनजीवन काफी प्रभावित रहा। शहर के फोरबिसगंज, पोर्टरगंज, पटेलनगर और आवास विकास कालोनी के कई इलाकों में पानी भर जाने से लोग काफी परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें