फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आज चुनें अपनी मनपसंद सरकार

Sun, 19 May 2024 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के टाॅमसन इंटर कॉलेज में तेज धूप से बचने की जुगत में मतदान कार्मिक। 
विज्ञापन
गोंडा। जिले के 2726 पोलिंग बूथों के लिए रविवार शाम को पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गईं। सोमवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। गोंडा और कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के 37 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 12 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन

कैसरगंज लोकसभा सीट के लिए गोंडा के तरबगंज, करनैलगंज व कटरा बाजार और बहराइच के कैसरगंज व पयागपुर विधानसभा क्षेत्र के 19,04,726 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं, गोंडा लोकसभा सीट के गोंडा सदर, मनकापुर, मेहनौन, गौरा और बलरामपुर के उतरौला विधानसभा क्षेत्र के 18,43,121 मतदाता वोट डालेंगे। दोनों लोकसभा सीटों पर लगभग 37 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1665 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
डीएम नेहा शर्मा ने बताया कि सोमवार को सुबह सात से शाम छह बजे तक जिले के 2726 मतदान केंद्रों पर 25 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। रविवार शाम तक सभी बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए करीब 14.5 हजार मतदान कार्मिकों के अलावा पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स के साथ ही कुल 30 हजार कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी के बीच सोमवार को मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रशासन के लिए शांतिपूर्ण व शत-प्रतिशत मतदान कराने का कड़ा इम्तिहान होगा। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में जहां जिले में वोटिंग प्रतिशत देश में निचले स्तर पर रहा है। वहीं, इस बार वोटिंग प्रतिशत बढ़ाना प्रशासन के लिए चुनौती है। रविवार को सुबह छह बजे से पोलिंग पार्टियों के रवाना होने तक डीएम नेहा शर्मा, सीडीओ एम. अरुन्मोली के साथ ही एसपी विनीत जायसवाल ने मोर्चा संभाले रखा। एलबीएस पीजी कॉलेज के विज्ञान परिसर में जहां सुबह से ही कार्मिकों को ड्यूटी वितरण किया गया। इसके लिए अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के लिए काउंटर लगाए गए थे। कार्मिक प्रभारी व सीडीओ ने मतदान ड्यूटी वितरण तक कर्मियों की समस्याएं सुनीं। रवानगी के आखिरी वक्त तक कर्मी ड्यूटी कटवाने के लिए चक्कर काटते रहे। जानकारों ने बताया कि बीमारी समेत अन्य कारणों के चलते कई अतिरिक्त टीमों को पोलिंग बूथों पर भेजा गया है।
गोंडा लोकसभा सीट के आठ और कैसरगंज के चार प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला सोमवार शाम छह बजे तक ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) में कैद हो जाएगी। सोमवार सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू होगी। निर्वाचन आयोग ने शाम छह बजे तक मतदान के लिए समय सीमा निर्धारित की है। कड़ी सुरक्षा में केंद्रों पर वोटिंग कराई जाएगी। मतदान केंद्रों पर भोजन, छाया, पेयजल और सुरक्षा के समुचित इंतजाम किए गए हैं।


जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करें। अनुशासित व पारदर्शी व्यवस्था के तहत तय समय तक मतदान कराया जाएगा। 1394 मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग के साथ ही क्रिटिकल बूथों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी। ऑब्जर्वर लगाए गए हैं। सभी केंद्रों पर निष्पक्ष व पारदर्शिता के लिए सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती समेत सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें