झूलेलाल धर्मशाला में नृत्य करतीं बालिकाएं। स्रोत: सोशल मीडिया
गोंडा। मालवीयनगर में आयोजित झूलेलाल महोत्सव में रविवार देर शाम बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। धार्मिक भजनों पर बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
सिंधी समाज के प्रवक्ता किशन राजपाल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु झूलेलाल की आरती से हुई। इसके बाद लाल साईं का पंजड़ा गाया गया। फिर आठ वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता शुरू हुई। बच्चों ने धार्मिक भजनों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर प्रतिभा दिखाई। इससे पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। प्रतियोगिता में दिव्यांशी, पंखुड़ी नेभानी, गीत, रेवती, गर्वित, लसीका, प्रिंशा, सुमित, मान्यता, पार्थ, जिया, कृपा, डिंपी राहूजा, निधि राहूजा, अवनी नेभानी, सावनी जसवानी, लक्ष्य वरयानी, दिशु लालवानी, किट्टू, मीशा कालानी, युवराज जसवानी, मैहर कालानी, मिशा सिंधी, आज्ञा वाधवानी, हिमांशी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अंत में पल्लव (अरदास) के बाद सभी श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।