गोंडा। जिला अस्पताल के बाल पोषण एवं पुनर्वास केंद्र के 26 जून को चार पूरे होने पर कर्मचारियों की ओर से स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर पुनर्वास केंद्र के चिकित्सकों व कर्मचारियों ने मिलकर केंद्र पर भर्ती कुपोषित बच्चों को ड्रेस व खिलौने आदि का वितरण किया गया। बच्चे खिलौने व ड्रेस आदि पाकर खुश हो गये।
जिला चिकित्सालय के प्रभारी प्रमुख सीएमएस डॉ. अजीत जायसवाल व डॉ. वीरपाल ने बच्चों को पौष्टिक भोजन, ड्रेस आदि का वितरण किया। इस मौके पर पोषण पुनर्वास केंद्र के नोडल प्रभारी डॉ. अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि केंद्र 10 बेड का है। इसे आज के चार साल पहले शुरू किया गया था। 26 जून को केंद्र की स्थापना के चार साल पूरे होने पर लोगों की जागरूकता के लिए स्थापना दिवस मनाया गया।
यह कार्यक्रम पुनर्वास केंद्र के चिकित्सकों व अन्य कर्मचारियों ने आपस में योगदान देकर सम्पन्न कराया। इस मौके पर वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वीसी गुप्ता, डॉ. आरएस गुप्ता, काउंसलर रेनू यादव, केयर टेकर हृदय राम, माइक्रो बायोलॉजिस्ट डॉ. अनिल वर्मा, प्रबंधक अनिल वर्मा, मशकूर अहमद, विजय कुमार व वेद प्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।