-गोंडा के कंपोजिट विद्यालय विश्नोहरपुर में वार्षिकोत्सव के दौरान बच्चों व शिक्षकों के साथ सांसद
नवाबगंज (गोंडा)। क्षेत्र के विश्नोहरपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में शनिवार से विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी चंद्र भूषण पांडेय ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ने सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण से किया। इस दौरान विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया और अन्य मनमोहक प्रस्तुतियां भी दीं। इस मौके पर सांसद ने शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी रहे बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल के बच्चों को यदि सही मार्गदर्शन और संसाधन मुहैया हो जाए तो वे सफलता के नए आयाम बनाएंगे। खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को सम्मानित किया। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुशील पांडेय, प्रधानाध्यापक पंकज पाठक, परमहंस सिंह, रश्मि सिंह, रानू पाठक, सीमा परवीन, ममता सिंह, पूजा, विशाल सिंह, राजकुमार पांडेय मौजूद रहे।