फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की प्रस्तुतियों ने मन मोहा

Tue, 12 Jan 2016 11:22 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि विद्या मंदिर में मंगलवार को आयोजित वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रहीं। समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रमों की शुरुआत की। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद बच्चों की प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन


लंदन ठुमक दा की प्रस्तुति पर दीर्घा में बैठक अतिथियों सहित सभी शिक्षक व अभिाभवक झूम उठे। कृष्ण लीला, शादी में दहेज देना आवश्यक नहीं विषयक नाटक, पापा मेरे पापा की प्रस्तुतियां भी काफी सराहनीय रहीं।

प्रधानाचार्य ने विद्यालय की उपलब्धियां बताते हुए अतिथियों व अभिभावकों के प्रति आभार जताया। इस दौरान विद्यालय की पत्रिका का भी विमोचन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन धीरेंद्र व प्रतिभा ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर पूर्व विधायक रघुराज प्रसाद उपाध्याय,  साहित्यकार सूर्यपाल सिंह व एसपी मिश्र के अलावा एसएन चतुर्वेदी, शिवमूर्ति मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें