फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पसंदीदा कॅरिअर के हिसाब से बच्चों ने तैयार किए मॉडल

Fri, 24 Jan 2025 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को जनपद स्तरीय कॅरिअर गाइडेंस मेले में जिलेभर के राजकीय विद्यालयों के बच्चों को उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान बच्चों ने डॉक्टर, शिक्षक, वकील, वैज्ञानिक जैसे पसंदीदा क्षेत्रों में कॅरिअर बनाने के लिए नोडल शिक्षक व प्रधानाचार्यों की मदद से मॉडल तैयार किए। वहीं, एडीएम आलोक कुमार, सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा, डीआईओएस डॉ. रामचंद्र और सीओ सिटी आनंद राय समेत अफसरों ने विद्यार्थियों को टिप्स दिए।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने कहा कि सरकार चाहती है कि कक्षा नौ से 12 के बीच बच्चों को उनके पसंदीदा क्षेत्र के चयन में मदद मिले, ताकि वह अपने कॅरिअर में बेहतर कर पाएं। ऐसे में बच्चों को सतर्कता से अपने कॅरिअर का चुनाव करना चाहिए। उसके अनुरूप तैयारी के साथ ही बेहतर भविष्य तैयार किया जा सकता है। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा, एडीएम आलोक कुमार और सीओ सिटी आनंद कुमार राय ने बच्चों से कहा कि जीवन में अनिश्चितता का दौर रहेगा, मगर अपनी पसंद के क्षेत्र को चुनकर बनाकर बेहतर भविष्य तैयार किया जा सकता है।
राजकीय हाईस्कूल लौव्वा टेपरा, राजकीय हाईस्कूल मछली गांव, आईटीआई गोंडा और जीजीआईसी मसकनवा समेत अलग-अलग विद्यालयों के बच्चों ने डिजाइन, शिक्षा, फिटनेस और साइंस समेत क्षेत्रों में अपने मॉडल प्रस्तुत किए। इस दौरान प्रधानाचार्या गीता त्रिपाठी, जनपदीय नोडल अधिकारी ममता चौधरी, लौव्वा टेपरा राजकीय हाईस्कूल प्रधानाचार्य सुनीता श्रीवास्तव, अविनाश शुक्ल, अरुण तिवारी, शिवाकांत तिवारी, मयंक राय, अंजली गुप्ता और संगीता यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुति

जनपद स्तरीय कॅरिअर गाइडेंस मेला में छात्राओं ने पंख पोर्टल पर शानदार प्रस्तुति दी। वहीं, पंख पोर्टल की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। नोडल अधिकारी ममता चौधरी ने बताया कि विद्यालय स्तर कॅरिअर क्लब का गठन है। इसमें प्रधानाचार्य अध्यक्ष होने के साथ नोडल शिक्षक व सदस्य बच्चों ने प्रतिभाग किया। कुल 23 राजकीय विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें