सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ 41वीं बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता रविवार को पुलिस लाइन परेड ग्रांउड पर शुरू हुई। दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के लिए सुबह से ही छात्र-छात्राओं का जमावड़ा शुरू हो गया। करीब 11 बजे सिटी मजिस्ट्रेट एके शुक्ल व बीएसए डॉ. फतेह बहादुर सिंह ने मार्च पास्ट की सलामी ली। इसके बाद दौड़ व कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्राथमिक स्तर पर दो सौ मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में आरती पाल प्रथम, ममता दितीय व रोली तृतीय, बालक वर्ग में बृजेश प्रथम, मुसाहितद रजा द्वितीय व नानबाबू यादव को तृतीय स्थान मिला।
बालक वर्ग में चार सौ मीटर दौड़ में मनकापुर के मुकेश प्रथम, मुजेहना के मुसाहिद रजा व नवाबगंज के नानबाबू द्वितीय और नवाबगंज के सूरज सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
चार सौ मीटर बालिका वर्ग में नवाबगंज की आरती पाल प्रथम, आरती शर्मा द्वितीय व मुजेहना की निशा को तृतीय स्थान मिला। उच्च प्राथमिक स्तर पर कबड्डी बालिका वर्ग में मुजेहना को प्रथम व झंझरी को द्वितीय स्थान मिला। प्रथमिक स्तर पर सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में रुपईडीह के मनोज मौर्य प्रथम, कटराबाजार के राजकुमार द्वितीय, वजीरगंज के मो ऐजाज को तृतीय स्थान मिला।
सौ मीटर दौड़ बालिका वर्ग में नवाबगंज की आरती पाल प्रथम, इटियाथोक की रोली द्विवेदी द्वितीय व नवाबगंज की सुमन यादव तीसरे स्थान पर रहीं।
शुभारंभ पर प्राथमिक विद्यालय हारीपुर नवीन, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पंडरीशंकर, मोकलपुर प्रथम, पीएसी व गढ़वलिया के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में खंड शिक्षाअधिकारी यज्ञ नारायन वर्मा, ममता सिंह, अश्वनी गुप्ता, आनंद प्रताप सिंह, रामराज, ओंकारनाथ वर्मा, श्याम प्रताप सिंह, राजेश सिंह, ओमप्रकाश समेत कई लोग शामिल रहे।