मंगुराबाजार बाजार स्थित दयानंद शिक्षा संस्थान इंटर कॉलेज के आठ ग्रुप लीडर के साथ 40 बाल वैज्ञानिक नोडल स्तरीय प्रतियोगिता में 30 अक्टूबर को बेलसर के शीतला प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज में प्रतिभाग करेंगे। बाल वैज्ञानिकों की टीम विज्ञान शिक्षिका के निर्देशन में विद्यालय स्तर पर तैयारी में जुट गई है।
विज्ञान शिक्षिका आरती दूबे ने बताया कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय मौसम एवं जलवायु को समझना के अंतर्गत विभिन्न उप विषयों पर बाल वैज्ञानिक प्रोजेक्ट तैयार कर रहे हैं।
विद्यालय में बाल वैज्ञानिकों के आठ ग्रुप बनाए गए हैं, जिसमें जूनियर के छह व सीनियर के दो ग्रुप हैं। प्रत्येक समूह में पांच बाल वैज्ञानिकों की टीम है।
सीनियर टीम के लीडर शिवम शुक्ल की टीम जल संरक्षण के उपाय पर तथा रुचि गुप्ता की टीम वाष्पोत्सर्जन की मात्रा पर अध्ययन कर रही है।
जूनियर वर्ग में भूपेंद्र प्रताप मिश्र की टीम मौसम जलवायु एवं कृषि पर व अमिता पांडे की टीम स्थानीय क्षेत्र में जल प्रदूषण का मानव के स्वास्थ्य पर प्रभाव का अध्ययन, सिबा बानो की टीम मानवीय गतिविधियों द्वारा मौसम एवं जलवायु पर होने वाले प्रभाव, दीपमाला की टीम ई-उपकरण से फैलने वाले प्रदूषण एवं उससे होने वाली हानियों, सुशांत तिवारी की टीम प्लास्टिक कचरे से विद्युत के उत्पादन व माडल, अलीशा शाह की टीम प्लास्टिक कचरे का सदुपयोग पर अध्ययन कर प्रोजेक्ट तैयार कर रही है।