मल्लापुर बाजार के समीप शनिवार दोपहर एक छह साल की मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसी समय एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे रौंद दिया। हादसे में बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। एक मासूम बच्ची को रौंद डाला। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई।
परिवारीजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रुपईडीह ले जा रहे थे लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। परिवार वालों ने बच्ची के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मासूम बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। हादसे की पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई है।
थाना कौडिय़ा क्षेत्र के मल्लापुर बाजार के रहने वाले लल्ला पांडेय ने बताया कि उनकी सबसे छोटी बेटी रानिका (6) प्राथमिक विद्यालय मल्लापुर में कक्षा एक की छात्रा थी। वह शनिवार की दोपहर बाद अपने घर के सामने खेल रही थी तभी बहराइच की ओर जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे रौंद डाला।
जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। हादसे के बाद वहां अफरातफरी मच गई। गंभीररूप से घायल बालिका को परिवारीजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रुपईडीह ले जा रहे थे लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
लल्ला पांडेय ने बताया कि उनके पांच बच्चों में सबसे बड़ा बेटा राजू (16), बेटी रजनी (11), बेटा बाबूराम (9), दादूराम (8) हैं। रनिका सभी बच्चों में सबसे छोटी थी। लल्ला पांडेय ने बताया कि रनिका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
रनिका की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। लल्ला की पत्नी राना देवी और सभी बच्चों को रो-रोकर हाल बेहाल है। रिश्तेदार व आस-पड़ोस के लोग परिवार वालों को ढांढस बंधाने में लगे हैं। परिवारीजनों ने इस हादसे की कोई शिकायत पुलिस से नहीं की है।