गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने छपरा से चलने वाली छपरा-अमृतसर-छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को अब सप्ताह में दो दिन चलाने का निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि छपरा-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस 12 दिसंबर से प्रत्येक शुक्रवार को छपरा से 10:15 बजे चलेगी। गोरखपुर, बस्ती के रास्ते यह ट्रेन शाम 05:15 बजे गोंडा पहुंचेगी। वहीं, अमृतसर-छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस 13 दिसंबर से प्रत्येक शनिवार को अमृतसर से शाम 05:45 बजे प्रस्थान करेगी। जालंधर सिटी, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर से होते हुए दोपहर 02:20 बजे गोंडा पहुंचेगी। इसके बाद यहां से बस्ती व गोरखपुर होते हुए रात 11:55 बजे छपरा पहुंचेगी। (संवाद)