गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे की एडीआरएम नीतू शनिवार दोपहर मथुरा-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन से गोंडा पहुंचीं। उनके आने की सूचना पर अफसर प्लेटफार्म पर पहले से ही पहुंच गए, लेकिन एडीआरएम सैलून (स्पेशल कोच) से बाहर नहीं निकलीं। वह गोरखपुर रवाना हो गईं। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर के रविवार को रेलवे की समस्त शाखाओं के संभावित दौरे को लेकर एडीआरएम को तैयारियों का जायजा लेना था। क्षेत्रीय प्रबंधक शिवशंकर प्रसाद ने बताया कि जीएम का रविवार को दौरा संभावित है। इसी की तैयारी को लेकर एडीआरएम गोंडा पहुंचीं, लेकिन सैलून से बाहर नहीं आईं। इसके बाद 11:45 बजे ट्रेन गोरखपुर रवाना हो गई। (संवाद)