फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 25 दिन से चेस्ट, एब्डोमिनल व सर्वाइकल का एक्सरे ठप

Sat, 19 Jul 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मेडिकल कॉलेज में मरीजों को 25 दिन से एक्सरे की सुविधा नहीं मिल पा रही है। पोर्टेबल मशीन खराब होने के कारण मरीजों को बाहर से महंगी जांच करानी पड़ रही है। एक्सरे कक्ष में मशीन खराब होने का नोटिस चस्पा कर ताला बंद कर दिया गया है। जिससे प्रतिदिन करीब 100 मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की कोविड बिल्डिंग में एक्सरे की अत्याधुनिक मशीन इंस्टाॅल की गई है। जिसमें प्रमुख रूप से सर्वाइकल (गर्दन की कोशिकाओं) का एक्सरे, एब्डोमिनल (पेट के विभिन्न अंगों की संरचनाओं) का एक्सरे व चेस्ट (सीने) का एक्सरे किया जाता है, लेकिन बीते 25 जून को मशीन खराब हो गई। जिम्मेदारों ने अभी तक मशीन को ठीक कराना उचित नहीं समझा। ऐसे में 25 दिन से चेस्ट, एब्डोमिनल व सर्वाइकल एक्सरे बंद है। हालांकि हाथ-पैर व कमर का एक्सरे क्षेत्रीय निदान केंद्र में किया जाता है।
रेडियोलॉजी के एक स्वास्थ्यकर्मी की मानें तो प्रतिदिन 100 से अधिक चेस्ट, एब्डोमिनल व सर्वाइकल एक्सरे के लिए मरीज आते हैं। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी ने बताया कि कंपनी के इंजीनियर ने मशीन का निरीक्षण कर लिया है। जल्द ही मरम्मत होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें