फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दो एसडीओ को चार्जशीट, तीन को चेतावनी

Thu, 24 Sep 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। राजस्व वसूली और विद्युत सुधार कार्यों में लापरवाही पर देवीपाटन जोन में बिजली विभाग के अफसरों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने दो एसडीओ को चार्जशीट और तीन को चेतावनी दी है। 15 अवर अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं, अधिशासी अभियंता विद्युत परीक्षण खंड बलरामपुर नरेंद्र कुमार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश मध्यांचल मुख्यालय से की गई है।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता के अनुसार घोलिया के मधुसूदन कुमार, अचलपुर चौधरी के सुनील दत्त मौर्य, उरलेहवा के विवेक कुमार, रेहरा के सुनील दत्त मौर्य, गिलौला के संदीप कुमार यादव, परसपुर के विद्यासागर, परसा तिवारी के सत्यम कुमार, तरबगंज के ज्ञानेंद्र कुमार चौहान, भंभुआ के अरविंद कुमार सिंह, मेहनीन के अवनीश कुमार पांडेय, चिरैयाटांड के विनोद कुमार गौतम, रायबोझा के राजेंद्र चंद्र, धनुही के संतराम धीर और विशेश्वरगंज के आकाश श्रीवास्तव समेत 15 अवर अभियंताओं को नोटिस दिया गया है।
एसडीओ धानेपुर शेषमणि त्रिपाठी और मिहींपुरवा के शाहिद माशूक को चार्जशीट दी गई है। हरैया सतघरवा के राजेश कुमार, वजीरगंज के सतेंद्र कुमार और फखरपुर के जयगोविंद गौड़ को चेतावनी दी गई है। मुख्य अभियंता ने बताया कि समीक्षा में लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की गई है। संतोषजनक प्रगति नहीं मिलने पर जिम्मेदारी तय कर आगे भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें