फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारियों को फटकारा

Fri, 20 Nov 2015 11:02 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के टीकाकरण एवं जननी सुरक्षा योजना में लक्ष्य के अनुरूप कार्य न करने पर परसपुर, हलधरमऊ, रूपईडीह, इटियाथोक, कर्नलगंज कटराबाजार के चिकित्सा प्रभारियों को डीएम ने कड़ी फटकार लगाई है। एक पखवारे में सुधार लाकर रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस, पल्स पोलियो एवं जिला टास्क फोर्स की बैठक के दौरान डीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए।

बैठक में ओपीडी की समीक्षा के दौरान पता चला कि कटराबाजार में लक्ष्य के सापेक्ष मरीजों की संख्या में कमी आई है। इस पर डीएम ने सम्बन्धित ईएमओ से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण, बच्चों के टीकाकरण, ई-मिशन के तहत मदर चाइल्ड ट्रेकिंग की स्थिति भी पण्डरी कृपाल व हलधरमऊ में संतोषजनक नहीं मिली।

रजिस्ट्रेशन के आनलाइन फीडिंग में रूपईडीह, हलधरमऊ, मनकापुर व बेलसर फिसड्डी रहा। जननी सुरक्षा कार्यक्त्रस्म के तहत संस्थागत प्रसव में बेलसर, मसकनवां व परसपुर पीछे रहे।

इस पर डीएम अजय उपाध्याय ने वहां के प्रभारी चिकित्साधिकारी को कड़ी फटकार लगाई। डीएम ने जननी सुरक्षा कार्यक्त्रस्म, हाई रिस्क प्रेगनेन्सी जांच, परिवार कल्याण कार्यक्त्रस्म, परिवार नियोजन, मैटरनल डेथ रिब्यू, राष्ट्रीय कुष्ठ नियंत्रण, अन्धता निवारण कार्यक्त्रस्म, आईडीएसपी के तहत संचारी व असंचारी रोगों की आनलाइन रिपोर्टिंग आदि की समीक्षा की।
विज्ञापन


जनपद स्तरीय क्वालिटी इन्श्योरेन्स कमेटी की बैठक में ज्ञात हुआ कि नवम्बर 2005 के बाद से अब तक जनपद में नसबन्दी फेल होने के 20 मामले पाए गए हैं।

प्रत्येक नसबन्दी फेल व्यक्ति को तीस हजार रूपये का मुआवजा देने हेतु आख्या शासन को भेजी जा चुकी है। जल्द ही पीडितों को मुआवजे की धनराशि मिल जाएगी।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अमर सिंह कुशवाहा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी सहित सीएचसी एवं पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें