फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्रों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

Tue, 15 Mar 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बलरामपुर
विज्ञापन
एंबुलेंस को दिखार्ई हरी झंडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिले में मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए चार ब्लॉकों में समाजवादी विकास दिवस की धूम रही। अफसरों व जनप्रतिनिधियों ने ब्लॉकों में आयोजित हुए कार्यक्रमों के दौरान लोगों को सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के तहत पात्रों को लाभान्वित भी किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को जनपद के प्रभारी मंत्री व श्रम  एवं सेवायोजन मंत्री शाहिद मंजूर व आवास आयुक्त शहाबुद्दीन ने मंडी समिति भगवतीगंज में समाजवादी विकास दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारीमंत्री ने कहा कि गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर आवागमन में जो दिक्कत हो रही है वो शीघ्र ही दूर कर ली जाएगी। जिले की प्रमुख सड़कों का निर्माण जल्द पूरा हो जाएगा। जो योजनाएं अधूूरी है उन्हें भी शीघ्र पूरा कराया जाएगा।

कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग की तरफ से समाजवादी पेंशन योजना, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण की तरफ से लोहिया ग्रामीण आवास योजना के 50-50, माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ निशुल्क लैपटाप वितरण योजना के 200, कन्य विद्या धन योजना के 84, पशु पालन विभाग की तरफ माइक्रो कामधेनु डेयरी योजना के तहत तीन, राजस्व विभाग की तरफ से कृषक दुर्घटना बीमा योजना के 30, जननी सुरक्षा योजना के तहत 10, महिला कल्याण विभाग की तरफ से निराश्रित महिला पेंशन योजना के 12, समाज कल्याण विभाग की तरफ से किसान व वृद्धा अवस्था पेंशन योजना, विकलांग कल्याण विभाग की तरफ से निशक्त पेंशन योजना के 10-10, कृषि विभाग की तरफ से कृषि योजना के तहत 32 व व्यवसायिक शिक्षा विभाग की तरफ से कौशल विकास योजना के 30 लाभार्थियों को चेक का प्रतीकात्मक वितरण किया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 10 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।
विज्ञापन


लोहिया ग्रामीण आवास योजना, निराश्रित महिला पेंशन, किसान दुर्घटना बीमा, वृद्ध्रावस्था पेंशन व माइक्रो कामधेनूु योजना सहित प्रदेश सरकार की संचालित सभी योजनाओं के बारे में आवास आयुक्त शहाबुद्दीन एवं  जिलाधिकारी प्रीति शुक्ला द्वारा बताया गया।

इस अवसर पर वन निगम के चेयरमैन  सलिल सिंह टीटू, सपा जिलाध्यक्ष ओंकार नाथ पटेल, युवजन सभा जिलाध्यक्ष  राकेश यादव, सपा जिला महासचिव इकबाल जावेद, पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार  सिंह, सीडीओ रवीश गुप्ता, सीएमओ डा. आशुतोष गुप्ता, एडीएम शिवपूजन एवं  डीएफओ जीपी सिंह सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पीडी  वीरेन्द्र कुमार यादव ने किया।

उतरौला  ब्लॉक में समाजवादी विकास दिवस का शुुभारंभ विधायक आरिफ अनवर हाशमी ने  करते हुए प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जनता को बताया। कार्यक्रम  में प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित भी  किया गया।

इस दौरान एसडीएम रामकेर यादव, ब्लाक प्रमुख लकी खान, आबिद अली व  अखलाक सहित तमाम लोग मौजूद रहे। हरैया सतघरवा ब्लाक में तुलसीपुर  विधायक मशहूद खां ने समाजवादी विकास दिवस का शुभारंभ किया। श्रीदत्तगंज में भी समाजवादी विकास दिवस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें