फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: संघ की शाखाओं में होता है चरित्र निर्माण

Wed, 26 Feb 2025 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से बुधवार को रुपईडीह खंड के निजी विद्यालय में शाखा संगम का आयोजन किया गया। जिसमें संघ के उद्देश्यों की जानकारी देने के साथ ही विभिन्न खेलों का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता सह संघ चालक शिवकुमार ने की। मुख्य वक्ता के रूप में जिला कार्यवाह अश्विनी शुक्ल ने कहा, शाखाओं में देशभक्ति की सीख देते हुए चरित्र निर्माण किया जाता है। इससे स्वयंसेवक एक आदर्श नागरिक बनकर उभरता है। शताब्दी वर्ष में गांव-गांव तक शाखाएं शुरू की जाएंगी। विधायक बावन सिंह ने कहा, संघ की शाखा में जाने से लोगों के व्यक्तित्व का निर्माण होता है। इस दौरान खंड कार्यवाह प्रशांत मिश्र, सुधाकर पांडेय, अरुण शुक्ल, रमाकांत मिश्र, रवि मिश्र, अभिषेक तिवारी आदि मौजूद रहे। झंझरी खंड में आयोजित शाखा संगम में जिला प्रचारक अनिल व मुख्य वक्ता रणविजय ने लोगों को पंच प्रण कराया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें