फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पंडालों में गूंज रहे गणपति के जयकारे

Fri, 29 Aug 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 टेढ़ी बाजार में स्थापित गणेश प्रतिमा का पूजन करते श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
गोंडा। शहर से गांव तक गणेश पूजा की धूम है। बृहस्पतिवार को पंडालों में गणपति बप्पा के जयकारे गूंजने लगे। गणेश पूजा महोत्सव को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन


शहर के भरत मिलाप चौराहे के समीप गणपति की प्रतिमा स्थापित की गई है। कटहरिया मोहल्ला, महाराजगंज व सुभाषनगर में स्थापित गणपति प्रतिमा का श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन किया। साथ ही गणपति के गीतों पर महिलाएं झूमती नजर आईं।
नगर पंचायत धानेपुर के बाबूराम पुरवा स्थित श्री शिव मंदिर में श्री गणपति पूजा महोत्सव के पंडाल में राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वावधान में सदस्यता अभियान चलाया गया। नगर अध्यक्ष दिव्यांश कौशल ने कहा कि हर हिंदू एकत्रित होकर अपने आसपास के मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा केंद्र चलाएं, जिससे हम सभी हिंदू जागृत व सक्रिय हो सकें। कार्यक्रम में ब्लाॅक अध्यक्ष सत्यदेव तिवारी, साक्षी दूबे, नितिन कौशल, नीरज वर्मा, मुकेश वर्मा, पवन कौशल, शनि सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर पंचायत बेलसर के रगड़गंज बाजार में गणेश पूजा महोत्सव में बृहस्पतिवार को जागरण का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने गणपति की आराधना की। महामंत्री रामकुमार गुप्ता ने बताया कि 30 अगस्त को हवन-पूजन किया जाएगा। 31 अगस्त को दिव्य शोभायात्रा के साथ नगर भ्रमण के उपरांत अयोध्या में प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। अध्यक्ष आशीष सिंह, निखिल, शिवकुमार गुप्ता, राजेश गुप्ता, पवन कौशल, शिवनाथ गुप्ता, दिनेश, रवि गुप्ता, अंकित गुप्ता, रिंकू शुक्ल मौजूद रहे।




सत्संग से मन में आते हैं सकारात्मक विचार
पसका। सत्संग का अर्थ है सत यानी सत्य की संगति और यह आत्मा की उन्नति, मानसिक शांति और सद्गुणों को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण साधन है। सत्संग से अज्ञानी व्यक्ति ज्ञानवान बनता है। मन सकारात्मक होता है और बुरे विचारों व पापों से मुक्ति मिलती है। ये बातें परसपुर के मोहना के बैसन पुरवा में आयोजित श्री गणेश पूजा महोत्सव में सत्संग करते हुए बृजेश शास्त्री ने कहीं। प्रवाचक ने कहा सत्संग जीवन को दिशा, ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करता है। मानसिक समस्याओं का उपचार करता है और मनुष्य में विवेक जागृत करता है, जिससे वह सही और गलत में भेद कर पाता है। इस अवसर पर संगम लाल मौर्य, दिनेश मौर्य, योगेंद्र प्रताप सिंह, रामकृष्ण मौर्य, अंशू सिंह, विशाल सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें