गोंडा। एसपी विनीत जायसवाल ने चार थानाध्यक्षाें समेत सात पुलिसकर्मियों की तैनाती में फेरबदल किया है। एसपी ने विशेष जांच प्रकोष्ठ के प्रभारी रहे तेज प्रताप सिंह को प्रभारी निरीक्षक मनकापुर, मनकापुर के थानाध्यक्ष रहे उपनिरीक्षक गौरव सिंह को इटियोक थानाध्यक्ष बनाया है। पुलिस लाइन से निरीक्षक उमेश कुमार को प्रभारी निरीक्षक छपिया, आयोग सेल के प्रभारी शशि कुमार राणा को थानाध्यक्ष कौड़िया, प्रभारी निरीक्षक कौड़िया रहे जितेंद्र सिंह को अपराध शाखा में तैनाती दी है। इसके साथ ही अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक इटियाथोक रहे कमलाकांत त्रिपाठी और थानाध्यक्ष छपिया रहे प्रबोध कुमार को गैर जनपद स्थानांतरण होने के चलते पुलिस लाइन भेजा है। (संवाद)