गोंडा। लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में स्नातक और परास्नातक कक्षाओं के तीसरे व पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया 18 अगस्त से शुरू होगी। प्रवेश 29 अगस्त तक प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह 10:30 से दोपहर दो बजे तक लिए जाएंगे। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने बताया कि बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीएससी कृषि और परास्नातक तृतीय सेमेस्टर तथा बीए, बीएससी व बीकॉम पंचम सेमेस्टर में प्रवेश लिए जाएंगे। विद्यार्थियों को महाविद्यालय की वेबसाइट www.lbsdc.org.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद संबंधित प्राध्यापकों से आवेदन अग्रसारित कराने के बाद निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। शुल्क जमा करने के बाद संबंधित प्रवेश काउंटर से रसीद प्राप्त की जा सकेगी। प्रवेश प्रक्रिया के लिए विभिन्न कक्षाओं के अनुसार प्राध्यापकों की जिम्मेदारी तय की गई है। (संवाद)