फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कई न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

Fri, 23 Jan 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कई न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। वहीं, कुछ के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दानिश हसनैन को विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट बनाया गया है। एडीजे अल्का यादव को फास्ट ट्रैक कोर्ट की जिम्मेदारी दी गई है। एडीजे विकास कुमार को 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत गठित फास्ट ट्रैक कोर्ट का जिम्मा सौंपा गया है। सिविल जज (जूनियर डिवीजन) अनन्या शाह को प्रोन्नति मिली है। उन्हें सिविल जज (सीनियर डिवीजन एफटीसी) बनाया गया है। सिविल जज (सीनियर डिवीजन एफटीसी) रहे सिद्धार्थ वर्मा को एसीजेएम बनाया गया है। अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अंकिता सिंह अब जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव होंगी। (संवाद)
विज्ञापन


बार की अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
गोंडा। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। सूची का प्रकाशन बार एसोसिएशन द्वारा किया गया है। इसके साथ ही बार चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें