फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मजदूरों से 20 हजार रुपये व मोबाइल छीनने का आरोप

Tue, 03 Nov 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर। आंटा निवासी टेंट कारोबारी अमित कुमार दूबे ने 20 हजार रुपये व मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। इसमें बताया कि गांव के पास ही उनकी टेंट की दुकान है। सोमवार देर शाम उनके तीन मजदूर ग्राम कुड़ियांव स्थित चारागाह में वाहन पर टेंट का सामान लाद रहे थे। इन मजदूरों में दो सीतापुर जनपद के और एक करनैलगंज के लालेमऊ गांव का निवासी है। आरोप है कि इसी दौरान दो बाइकों आए छह लोगों ने गाली गलौज करते हुए मजदूरों की पिटाई कर दी। हमलावरों ने मजदूरों का मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते भाग गए। थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें