फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेन संचालन में बदलाव

Thu, 20 Jun 2024 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
आज से 26 जून तक कई ट्रेनें निरस्त, कई गाड़ियों के मार्ग परिवर्तित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। रेलवे प्रशासन ने गोंडा से बस्ती खंड के टिनिच रेलवे स्टेशन पर 21 से 26 जून तक नान इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनों के संचालन में कई बदलाव किए हैं। कुछ ट्रेनों को निरस्त करने के साथ ही कई गाड़ियों के मार्ग परिवर्तन के साथ प्रस्थान स्टेशन को भी बदल दिया गया है। शुक्रवार से 26 जून तक नई व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि बस्ती रेलवे स्टेशन के पास टिनिच रेलवे स्टेशन पर चल रहे कार्य को देखते हुए यह परिवर्तन करने पड़े हैं। इसके चलते प्रयागराज -संगम एक्सप्रेस (14231/14232 ) को 25 व 26 जून, छपरा कचहरी से गोमती नगर एक्सप्रेस (15113 /15114) को 24 व 25 जून, नकहा जंगल से गोमती नगर एक्सप्रेस (15081/15082) को 25 व 26 जून, लखनऊ से पाटिलपुत्र एक्सप्रेस (12529/12530) को 26 जून, मुजफ्फरपुर से आनंद विहार एक्सप्रेस को 24 व 25 जून, दरभंगा से दिल्ली स्पेशल ट्रेन 24 और 25 जून, आनंद विहार टर्मिनल से जोगबनी 25 से 27 जून, गोरखपुर से वाया बलरामपुर होकर बहराइच स्पेशल ट्रेन 25 और 26 जून तक निरस्त रहेंगी। इसके अलावा छपरा से आनंद विहार टर्मिनल्स स्पेशल ट्रेन, बरौनी से नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन व गुवाहाटी से जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन को गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के बजाए परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी। इससे यह ट्रेन बस्ती से होकर नहीं गुजरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें