फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी दरों में बदलाव से बाइकें हुईं सस्ती : सांसद

Tue, 23 Sep 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
उमरी बेगमगंज। भाजपा सांसद करण भूषण सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार जनता को राहत पहुंचा रही है। जीएसटी दरों में संशोधन से बाइक अब आम आदमी के लिए और अधिक सुलभ हो गई है। वह कस्बे में दोपहिया वाहन के शोरूम का उद्घाटन करने आए थे। उन्होंने कहा कि जीएसटी स्लैब में हालिया बदलाव से दोपहिया वाहनों की कीमतों में पांच हजार रुपये से अधिक की कमी आई है। कार्यक्रम में पूर्व सांसद धनंजय सिंह, बेलसर ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू, विनोद पांडेय, सूर्य मोहन मिश्र, पप्पू सिंह सिघौटी, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, नवाबगंज नगर पालिका अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह और अन्य लोग उपस्थित रहे। गौरा विधायक प्रभात वर्मा तथा कटरा बाजार विधायक बावन सिंह ने भी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर व्यापारियों को स्वदेशी अपनाने का संदेश देने के साथ ही जीएसटी दरों में कटौती के प्रभाव का जायजा लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें