फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नंबर प्लेट छिपाकर दौड़ रहे 32 वाहनों का चालान

Thu, 12 Dec 2024 11:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। लगातार चेतावनी के बाद भी यातायात नियमों का पालन न करने वालों की धरपकड़ के लिए बुधवार को यातायात पुलिस ने सघन अभियान चलाया। इस दौरान ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में पकड़े गए 32 वाहनों का चालान करने के साथ ही ट्रैक्टर-ट्राली और डीसीएम समेत 65 वाहनों में रिफ्लेक्टिव टेप भी लगाए गए। धरपकड़ के लिए यह अभियान सिंचाई विभाग तिराहे से मंडे नाला तक दोनों तरफ चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने सुगम यातायात व्यवस्था के लिए सभी से सहयोग की अपील भी की।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी जगदंबा गुप्ता ने बताया कि एसपी के आदेश पर संचालित अभियान के दौरान वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए हैं। वहीं, चालकों से यातायात नियमों को शत-प्रतिशत पालन करने की अपील भी की गई। बड़े माल वाहक वाहनों जैसे ट्रक, डीसीएम, टैक्टर ट्राली आदि 65 वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप भी लगाए गए। नंबर प्लेट ढककर चलने वाले, मिटाकर चलने, नंबर प्लेट पर बंफर लगाकर चलने और बिना नंबर प्लेट के 32 वाहनों का चालान किया।
विज्ञापन

वाहन चलाते समय बरतें सावधानी
-वाहन चलाते समय मोबाइल फोन/इयरफोन का प्रयोग न करें।
-नाबालिग बच्चों का वाहन चलाना वर्जित है।
-दो पहिया वाहन चालक व पीछे बैठी सवारी का हेलमेट प्रयोग करना अनिवार्य है।
-चार पहिया वाहनों का प्रयोग करते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें।
-गाड़ियों में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाना नियम विरुद्ध है।
-गाड़ियों की निर्धारित क्षमता से अधिक गति से वाहन चलाना दंडनीय अपराध है।
- दाएं-बाएं मुड़ते समय इंडीकेटर का प्रयोग करें।
वाहनों को निर्धारित स्थान पर ही पार्क करें।
वाहनों पर आगे व पीछे दोनों साइड निर्धारित रिफ्लेक्टर टेप लगाकर चलें।
एंबुलेंस एवं फायर वाहनों को जाने के लिए रास्ता पहले प्रदान करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें