फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चेयरमैन न विधायक, हो गई नगर पंचायत धानेपुर की बोर्ड बैठक

Wed, 18 Sep 2024 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के नगर पंचायतों में निर्वाचित चेयरमैन कोे बैठक में शामिल करना भी जरूरी नहीं समझा रहा है। बुधवार को नगर पंचायत धानेपुर में बोर्ड बैठक की गई। इस दौरान न चेयरमैन पहुंची और न ही स्थानीय विधायक समेत जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बावजूद इसके करोड़ों रुपये के कार्य कराने की सहमति दी गई है। दावा किया गया कि जल्द ही विकास कार्यों को गति मिलेगी। वहीं नाली, सड़क और नगरीय सुविधा देने के लिए निर्णय लिए गए हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत धानेपुर अधिशाषी अधिकारी रागिनी वर्मा ने बताया कि नगर पंचायत के विकास कार्यों को लेकर बोर्ड बैठक कराई गई है। इस दौरान चेयरमैन के प्रतिनिधि मंशाराम वर्मा समेत सभी 15 वार्डों के सभासद मौजूद रहे हैं। इस दौरान सभासदों से प्रस्ताव लिया गया है। जल्द ही इस्टीमेट कराया जाएगा। साथ ही नाली, सड़क और नगरीय सुविधाएं बढ़ाने के लिए जरूरी प्रयास किए जाएंगे। हालांकि बुधवार को गुपचुप तरीके से कराई गई बोर्ड बैठक चर्चा का विषय बनीं रही है। इतना ही नहीं, खुद चेयरमैन उमादेवी ही बैठक में शामिल नहीं हुई है। प्रतिनिधियों ने कामकाज को अंतिम रूप दिया है। वहीं स्थानीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी भी नहीं पहुंचे। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मंशाराम वर्मा ने दावा किया कि विधायक की गैरमौजूदगी के चलते बैठक को स्थगित कर दिया गया है। जबकि ईओ ने बैठक होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें