फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ब्लाॅक में सीडीओ को नहीं मिले कई अफसर, मांगा जवाब

Wed, 18 Sep 2024 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मुजेहना ब्लाॅक में बुधवार की दोपहर तीन बजे पहुंची सीडीओ अंकिता जैन को कई जिम्मेदार अधिकारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने अधिकारियों की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई और स्पष्टीकरण मांगा है। ब्लॉक परिसर में मौजूद फरियादियों से उन्होंने समस्याएं सुनीं और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सीडीओ को ब्लाॅक में सहायक विकास अधिकारी कृषि, अवर अभियंता लघु सिंचाई, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, बोरिंग टेक्नीशियन अनुपस्थित मिले। इन लोगों के क्षेत्र में होने की भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। खंड विकास अधिकारी मुजेहना को निर्देशित किया गया कि पत्रावालियों को समुचित ढंग से रखने, सभी पटल सहायकों के नाम की पट्टिका लगाने व भी कक्ष के सामने अनुभागवार बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। तबादले के बाद ग्राम विकास अधिकारी देवेश श्रीवास्तव कार्यमुक्त न किए जाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें