फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाभार्थियों को अध्यक्ष व ईओ ने ऋण प्रमाण पत्र सौंपा

विज्ञापन
गोंडा में परसपुर के नगर पंचायत में ऋण प्रमाण पत्र दिखाते लाभार्थी। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। कोरोना काल में लॉकडाउन से प्रभावित पटरी, रेहड़ी व ठेला दुकानदारों (स्ट्रीट वेंडर्स) को आत्म निर्भर बनाने के लिये प्रारंभ की गई। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत नगर पंचायत कार्यालय परसपुर में मंगलवार को टीवी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्बोधन लोगों ने सुना। 25 लाभार्थियों को नगर पंचायत अध्यक्ष परसपुर व अधिशाषी अधिकारी ने बैंकों से स्वीकृत ऋण का प्रमाण पत्र सौंपा। बैंकों से स्वीकृत ऋण प्रमाण पत्र पाकर लाभार्थियों का चेहरा खुशी से खिल उठा।
विज्ञापन

अधिशाषी अधिकारी उपेंद्र उपाध्याय ने बताया कि कोरोना काल में लॉकडाउन से प्रभावित पटरी, रेहड़ी व ठेला दुकानदारों को आत्मनिर्भर बना कर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिये प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से 192 पथ विक्रेताओं पटरी, ठेला व रेहड़ी दुकानदार लाभार्थियों का भारतीय स्टेट बैंक, इंडियन बैंक व प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक से प्रत्येक का 10-10 रुपये हजार ऋण स्वीकृत हुआ है।
मंगलवार को 25 पथ विक्रेता लाभार्थियों को नगर पंचायत अध्यक्ष विमला सिंह व ईओ ने प्रमाण पत्र सौंपा। ऋण स्वीकृत प्रमाण पत्र पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि वासुदेव सिंह, मंगल विश्वकर्मा, अंशू शुक्ला, राजू सिंह, तारकेश्वर तिवारी, विपिन सिंह, रहमत अली, आशीष श्रीवास्तव, रमेश यादव, रोहित सिंह सहित अनेक लाभार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें