फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बिटिया की किलकारी से सीएचसी में शुरू हुई सिजेरियन सेवा

Mon, 06 Feb 2023 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पचपेड़वा (बलरामपुर)। नेपाल सीमा से सटे गांव की गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए सोमवार से स्थानीय सीएचसी में सिजेरियन की सेवा शुरू हो गई। सर्जन डॉ. संगीता पांडेय ने गर्भवती का ऑपरेशन कर सर्जरी सेवा की शुरूआत की। अब अस्पताल आने वालीं जटिल गर्भावस्था की महिलाओं का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही ऑपरेशन कर सुरक्षित प्रसव कराया जाएगा। इन महिलाओं को सिजेरियन के लिए जिला अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा।क्षेत्र के शंकरपुर कला गांव निवासी शोएब की पत्नी सुंदरी गंभीर हालत में सीएचसी पहुंची। अस्पताल प्रशासन ने बेहोशी वाले चिकित्सक डॉ. केएन पांडेय को मुख्यालय से बुलाया और दोपहर 1.48 बजे सर्जन ने ऑपरेशन कर मां व नवजात बच्ची की जान बचाई।
विज्ञापन

अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि अब तक सीएचसी पर केवल सामान्य प्रसव (नार्मल डिलीवरी) की ही सुविधा थी। अब यहां सिजेरियन भी शुरू हो गया है। सीएचसी से प्रतिमाह रेफर की जाने वालीं 10 से अधिक गर्भवतियों का सीएचसी पर ही ऑपरेशन हो सकेगा। इस अवसर पर डॉ. गयासुद्दीन, डॉ. सुल्ताना, अखिलेश, दीपा व दीपक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें