रेहरा बाजार (बलरामपुर)। अमर उजाला में गत 5 फरवरी के अंक में सिरिंज बाहर से लाओ, तब लगाएंगे इंजेक्शन शीर्षक से प्रकाशित खबर का बड़ा असर हुआ है। सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने पीएचसी रेहरा बाजार के प्रभारी चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है। विदित हो कि रविवार को छुट्टी के दिन ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का आयोजन किया गया था। स्वास्थ्य मेले की हकीकत परखी गई तो कलई खुल गई। सीएचसी रेहरा बाजार में मरीज से बाहर से सिरिंज मंगवाने आदि कमियां पाईं गईं थीं। इसकी खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई। जिसका संज्ञान लेते हुए शासन के निर्देश पर सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने प्रभारी चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है।