फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आज कांग्रेस संगठन की नब्ज टटोलेंगे केंद्रीय पर्यवेक्षक

Tue, 11 Aug 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जिले में संगठन को सक्रिय करने की कवायद तेज कर दी है। चुनावी तैयारियों की जमीनी हकीकत परखने के लिए कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं गुजरात के नेता मान सिंह डोडिया बुधवार को गोंडा पहुंचेंगे। वह पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बूथ स्तर पर संगठन की स्थिति, चुनावी तैयारियों और संभावित रणनीति का फीडबैक लेंगे। जिलाध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने बताया कि केंद्रीय पर्यवेक्षक सुबह 10 बजे कांग्रेस भवन पहुंचेंगे। सुबह 11 बजे प्रेसवार्ता करेंगे। इसके बाद कांग्रेस भवन सभागार में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। इसमें वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों और पार्टी की चुनावी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें