फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों को रोजगार के लिए प्लांट लगाएगी केंद्र सरकार

Thu, 20 Oct 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
दिव्यांगों को उपकरण देते मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 दीनदयाल शोध संस्थान जयप्रभा ग्राम व युग दृष्टि कानपुर के तत्वावधान में गुरुवार को चिन्मय ग्रामोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के परिसर में दिव्यांगों को विभिन्न उपकरण वितरित किए गए। समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने लोगों से दिव्यांगों की सेवा करने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि केंद्र सरकार इन्हें रोजगार देने के लिए जल्द ही प्लांट लगाएगी। उन्होंने नानाजी देशमुख एवं जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि दिव्यांग समाज के अंग हैं। इनके  लिए जो कुछ भी बन सकता है, वह करना चाहिए। इनकी सेवा पूरे मन से लोगों को करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के करीब 80 फीसदी दिव्यांगों को शीघ्र ही बैटरी चालित रिक्शा मुहैया कराया जाएगा।

इसके अलावा देश के सभी दिव्यांगों को एक यूनिक आई कार्ड जारी किया जाएगा, जिससे उन्हें सभी प्रदेशों में विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। आधुनिक सामग्री भी दिव्यांगों को प्रदान की जाएगी। मूकबधिर बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के प्लांट लगाने की केंद्र सरकार की योजना है। उन्हें बोलने व सुनने के नवीनतम यंत्रों को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


दिव्यांगों को स्वावलंबी बनाने के लिए कम ब्याज पर ऋण मुहैया कराया जाएगा, जिससे दिव्यांगों को रोजगार के नए अवसर मिल सकें और उनके परिवार में खुशहाली आ सके। समारोह में जिले भर से आए 484 दिव्यांगो को व्हील चेयर, 470  को बैशाखी, 40 को कान मशीन, 21 को दृष्टिबाधित छड़ी सहित अन्य को उपकरण बांटे गए। इस मौके पर संगठन सचिव अभय महाजन, राजेश शुक्ल, सांसद दद्दन मिश्र, प्रतीक भूषण सिंह, प्रेम नारायण पांडे, रामकृष्ण तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें