फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश में हिंदुओं के नरसंहार पर गंभीरता दिखाए केंद्र : माता प्रसाद

Sun, 11 Aug 2024 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मंत्री पंडित सिंह के आवास पर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। उ.प्र. विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने बांग्लादेश में हो रही हिंसा पर रविवार को दुख प्रकट किया। कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के नरसंहार की वह कड़ी निंदा करते हैं। इसमें केंद्र सरकार को गंभीरता दिखानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड का मामला प्रवर समिति के पास लंबित है। इसमें जो भी निर्णय होगा उसे बाद में देखा जाएगा। यह मामला केंद्र सरकार से संबंधित है।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रविवार को लखनऊ से अपने गृह जनपद सिद्धार्थनगर जा रहे थे। गोंडा में कई स्थानों पर उनका स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह के आवास विकास कॉलोनी स्थित आवास पर उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की। इससे पहले उन्होंने दिवंगत पंडित सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि पंडित सिंह के अधूरे सपनों को मूर्त रूप देने का जिम्मा अब उनके राजनीतिक वारिस सूरज सिंह के कंधों पर है। जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन, पूर्व एमएलसी महफूज खान, प्रमोद पांडेय, सुरेश शुक्ल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सपा के पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर मनोज चौबे, रामकुमार शुक्ल, राघवराम पांडेय, अरविंद शुक्ल, प्रागदत्त मिश्र, विश्वनाथ सिंह, वकार खां उपस्थित रहे। करनैलगंज बस स्टॉप पर जिपं सदस्य राजेश मिश्र की अगुवाई में सपाइयों ने माला पहनाकर स्वागत किया। नेता प्रतिपक्ष को स्मृति चिह्न भेंट किया। जिपं कमलेश पासवान साधु, विपिन मिश्र, दर्शन मिश्र, आशीष बाबा मौजूद रहे। धानेपुर कस्बे में भी उनका स्वागत हुआ। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष शहान अख्तर राईनी, सिरताज अली, हसीब अंसारी, अंसार अहमद सलमानी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें