जिले में रविवार को नाग पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने सुबह शिवालयों में भोलेनाथ की आराधना की और नाग देवता का पूजन किया। इसके बाद घर और रिश्तेदारों के यहां जाकर बने व्यंजनों का आनंद उठाया। शाम को बहनों ने गुड़िया फेंकीं और बच्चों ने उनकी डंडों से खूब पिटाई की।
जिले में रविवार को नागपंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। नाग देवता के प्रकोप से बचाने के लिए श्रद्धालुओं ने शिवालयों में पहुंचकर भोलेनाथ के शिवलाट को दूध से नहलाया। जहां कई नाग भी दिखे, वहीं उन्हें दूध और चना चढ़ाकर उनकी पूजा की गई।
घर व रिश्तेदारों के यहां पहुंचकर गुझिया सहित अन्य तरह-तरह के व्यंजनों को खाया और एक-दूसरे को नाग पंचमी पर्व की बधाई दी। शाम को बहनों ने कपड़ों और प्लास्टिक से गुड़िया तैयार कर उन्हें चौराहे पर फेंका, जिसकी वहां जुटे भाइयों ने उनकी डंडों से खूब पिटाई की।